16 साल की उम्र तक माता-पिता को खो चुके थे अंडर-19 टीम के कप्तान अमान, कहा- भूखा तक सोया हूं
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान चुने गए मोहम्मद अमान की मां का 2020 में कोविड-19 के कारण जबकि उसके दो साल बाद पिता का निधन हो गया था। अमान ने बताया कि वह भूखे तक सो चुके हैं। अमान ने कहा कि पिता की मौत के बाद भाई-बहनों का खयाल रखने के लिए वह नौकरी ढूंढने लगे थे।


