Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SC ने ED की शक्तियों पर फैसले के खिलाफ सुनवाई के लिए पीठ का किया पुनर्गठन

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 4 May, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में गिरफ्तारी और संपत्ति ज़ब्त करने के अधिकार देने वाले 2022 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए 3 जजों की बेंच का पुनर्गठन किया है। नई बेंच में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुयान और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह शामिल हैं। मामले में 7 मई को सुनवाई होगी।
read more at NewsBytes