बेटे को सहारा देने की कोशिश कर रहे बॉडीगार्ड को 'धक्का' देती दिखीं अभिनेत्री काजोल, हुई आलोचना
अभिनेत्री काजोल हाल ही में अपने बेटे युग संग मुंबई के एक क्लिनिक में नज़र आईं। सामने आए एक वीडियो में क्लीनिक से निकलते समय युग को सहारा देने के लिए हाथ बढ़ा रहे बॉडीगार्ड को काजोल धक्का देते हुए आगे बढ़ने के लिए कहती दिखीं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसकी आलोचना करते हुए काजोल को 'रूड' बताया।
read more at News18 हिंदी


