2 व 3 अगस्त को दिल्ली में राज्यपालों के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी जिसमें 3 आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन, उच्च शिक्षा में सुधार और आदिवासी क्षेत्रों में विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
read more at भाषा


