क्या E20 में मिलाया जा रहा पानी? OMC की जांच में हुआ अफवाहों का पर्दाफाश
सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल में नमी और 500 ppm क्लोराइड होने की अफवाहों का ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पर्दाफाश किया है। देशभर में 1,000 से अधिक सैंपलों की जांच में क्लोराइड 0-3 ppm पाया गया। जांच में 90,000 पंपों के टैंक में पानी या नमी नहीं मिली और E20 ईंधन को सुरक्षित और मानक पर खरा पाया गया।
read more at Zee Business हिंदी


