Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के थप्पड़ कांड का पीड़ित बच्चा 2 साल बाद भी परेशान, 50 किलोमीटर सफर करके जा रहा स्कूल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 17 April 2025
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में करीब 2 साल पहले एक शिक्षिका ने कक्षा-1 के जिस छात्र को दूसरे छात्र से थप्पड़ लगवाए थे, उसे स्कूल आने-जाने के लिए रोज़ करीब 50 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। दरअसल, घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बच्चे का प्रवेश दूसरे स्कूल में कराया गया था जो उसके घर से 25 किलोमीटर दूर है।