नोएल टाटा की आपत्ति के बाद बोर्ड मीटिंग टली, अब 30 नवंबर को होगा लिस्टिंग पर फैसला
टाटा संस की लिस्टिंग पर फैसले के लिए बुलाई गई बोर्ड बैठक 26 नवंबर की बजाय 30 नवंबर को होगी। बैठक टालने की वजह टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की आपत्ति बताई जा रही है। उन्होंने रविवार को पत्र लिखकर बैठक बुलाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और कम-से-कम सात दिन पहले नोटिस देने की मांग की थी।
read more at Moneycontrol


