'फिलिस्तीन' लिखे बैग के बाद 'बांग्लादेश के हिंदुओं' वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों' लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं। वह सोमवार को 'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थीं। मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप पर उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे पर अपनी सोच कई बार बता चुकी हूं...यह तय करना पितृसत्ता है कि औरत क्या कपड़े पहनेगी।"
read more at NewsBytes हिन्दी


