मुंबई दौरे के दौरान इन्फ्लुएंसर ने रिहाना को सिखाईं भरतनाट्यम की मुद्राएं
पॉप सिंगर रिहाना का मुंबई दौरे के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक इन्फ्लुएंसर उन्हें भरतनाट्यम की मुद्राएं सिखाती नज़र आईं। वीडियो शेयर कर इन्फ्लुएंसर ने लिखा, "कभी नहीं सोचा था...अपनी तमिल संस्कृति को 'द' रिहाना के साथ शेयर कर पाऊंगी।" रिहाना अपने ब्यूटी ब्रैंड से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने भारत पहुंची हैं।
read more at ABPLive


