एक दिन में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 'ह्यूमन कैल्कुलेटर' ने आनंद महिंद्रा को बताई अपनी टेक्नीक
एक दिन में 6 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले महाराष्ट्र के 14-वर्षीय 'ह्यूमन कैल्कुलेटर' आर्यन शुक्ला ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा को अपनी सीक्रेट टेक्नीक बताई है। आर्यन ने बताया, "इस तकनीक को 'फ्लैश ऐनज़ैन' कहते हैं। जहां आपको स्क्रीन पर फ्लैश हो रहे नंबर्स को लाइटिंग स्पीड से प्रोसेस करना होता है...इसका आधार अबाकस (एक प्रकार का कैल्कुलेटिंग टूल) है।"
read more at Hindustan Times


