Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडोनेशिया में कब्र से शवों को निकालकर नहलाने व नए कपड़े पहनाने की है प्रथा

short by श्वेता यादव / on Friday, 13 September, 2024
इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी में तोराजा जनजाति के लोग हर साल अगस्त में त्यौहार मनाते हैं जिसमें अपने पूर्वजों के शवों को उनकी कब्र से निकालने की प्रथा है। इसके बाद वे शवों को नहला-धुलाकर नए कपड़े पहनाते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं व उन्हें सिगरेट पिलाते हैं। जश्न के बाद शवों को दोबारा दफना दिया जाता है।