लड़की के जन्म की खबर सुन खुशी से झूम उठा परिवार, लोग बोले- 'सबसे लकी बेबी गर्ल'
डॉक्टर से लड़की के जन्म की खबर सुनकर खुशी से झूमते एक परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गायनेकोलॉजिस्ट और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर युवराज सिंह जडेजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "सबसे लकी बेबी गर्ल।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "बेटी रहमत है, बोझ नही। ❤️"
read more at Instagram


