'जॉनी जॉनी' के बाद अब 'रेन रेन गो अवे' पर UP मंत्री का निशाना, कहा- यह कविता स्वार्थ सिखाती है
यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नर्सरी की अंग्रेजी कविताओं ‘जॉनी जॉनी’ और ‘रेन रेन गो अवे’ को बेईमानी और स्वार्थ सिखाने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि ये कविताएं ‘स्वांतः सुखाय’ यानी अपने सुख की बात करती हैं जो हमारी संस्कृति नहीं है जबकि भारतीय संस्कृति ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ यानी सभी के कल्याण और खुशी पर आधारित है।
read more at Republic World


