पाक में धर्मांतरण के खिलाफ लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने 3 हिंदू बहनों को कराया मुक्त
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में धर्मांतरण के खिलाफ लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने 3 हिंदू बहनों व उनके 13 वर्षीय चचेरे भाई को मुक्त कराया है। परिजन के मुताबिक, लड़कियों और उसके चचेरे भाई को जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि धर्मांतरण कराने वाले संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा


