भारत के आदित्य-L1 ने खोजा सूर्य से जुड़ा नया रहस्य, पुरानी धारणाओं को देता है चुनौती
भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 ने सूर्य से निकलने वाले विस्फोटों को लेकर नई जानकारी दी है। वैज्ञानिकों ने पाया कि 2024 में हुआ सौर विस्फोट समान रूप से नहीं बल्कि टेढ़ा और असमान आकार में फैला। ये निष्कर्ष उस पारंपरिक धारणा को चुनौती देते हैं कि कोरोनल मास इजेक्शन बुलबुलों की तरह एक समान रूप से फैलते हैं।
read more at ISRO


