जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट में बैरिकेड गिरने से एक-दूसरे पर गिरते दिखे लोग, मची अफरा-तफरी
देहरादून में बुधवार को 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस का लाइव कॉन्सर्ट कुछ देर के लिए रोक दिया गया। दरअसल, कॉन्सर्ट में बैरिकेड का एक हिस्सा गिरने से लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई जिसका वीडियो सामने आया है। घटना देखकर जैस्मीन ने 'वाहेगुरु-वाहेगुरु' कहते हुए परफॉर्मेंस रोक दी और दर्शकों से माफी मांगी।
read more at इंडिया टीवी


