Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोगों ने कहा मां का हिंदू रीति से दाह संस्कार होना चाहिए, पिता ने मना कर दिया: प्रिया दत्त

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 22 April, 2025
पूर्व राजनेता प्रिया दत्त ने मां नरगिस के अंतिम संस्कार को लेकर बताया है, "कई लोगों ने पिता (सुनील दत्त) से कहा था कि उनकी (नरगिस) शादी हिंदू से हुई थी इसलिए उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से होना चाहिए।" प्रिया ने बताया, "पिता ने इनकार किया था। मेरी मां चाहती थीं कि उन्हें उनके पारिवारिक कब्रिस्तान में दफनाया जाए।"