बिहार के कलाकार ने PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर पीपल के पत्ते पर बनाई अनोखी कलाकृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बिहार के जमुई के कलाकार कुमार दुष्यंत ने एक अनोखा तोहफा पेश किया है। उन्होंने सिर्फ 5 सेंटीमीटर लंबे पीपल के पत्ते पर पीएम मोदी के तीन अलग-अलग चित्र उकेरे हैं। इसे पूरा करने में उन्हें 2 घंटे का समय लगा। बकौल दुष्यंत, यह मेरी ओर से उनके लिए शुभकामनाओं का प्रतीक है।
read more at ABP न्यूज़


