जयपुर में घर पर बने नूडल्स खाने से 7 साल की बच्ची की हुई मौत, बड़ी बहन की बिगड़ी तबीयत
जयपुर (राजस्थान) में गुरुवार को घर पर बने नूडल्स खाने के बाद पीहू कुमावत नामक 7-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। नूडल्स खाने से मृतका की बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ गई जिसे अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइज़निंग की आशंका जताई गई है। पुलिस ने नूडल्स के सैंपल लैब भेजे हैं।
read more at Tv9hindi


