दिल्ली की भावी सीएम को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गृह मंत्रालय के आदेश पर ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, रेखा गुप्ता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि ‘ज़ेड’ श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को हथियारबंद गार्ड, वॉचर्स और पीएसओ समेत लगभग 22 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं।
read more at News18 हिंदी


