Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 2017 से 2021 तक के सभी ई-चालान होंगे माफ

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 16 September, 2025
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 2017 से 2021 तक के नॉन-टैक्स ई-चालानों को समाप्त करने का फैसला लिया है। अब इन चालानों को पोर्टल पर 'डिस्पोस्ड-अबेटेड' (यदि मामला कोर्ट में लंबित था) और 'क्लोज़्ड-टाइम-बार' (यदि कार्यालय में लंबित था और समय-सीमा निकल चुकी है) की श्रेणी में दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसले से 13 लाख लोगों को फायदा होगा।