Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या के राम मंदिर परिसर के 60% हिस्से को हरित क्षेत्र के तौर पर किया जाएगा विकसित

short by रघुवर झा / on Sunday, 4 May, 2025
अयोध्या (यूपी) में राम मंदिर परिसर के 60% हिस्से को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि इस योजना के तहत मंदिर परिसर में 8 एकड़ में 'पंचवटी उद्यान' बनाया जाएगा जिसमें फलदार और रामायण कालीन वृक्ष लगाए जाएंगे। इसकी ज़िम्मेदारी जीएमआर समूह को सौंपी गई है।
read more at भाषा