जम्मू-कश्मीर के सुरनकोट से BJP उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी का हुआ निधन
जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सुरनकोट से बीजेपी के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी का बुधवार को निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि बुखारी कुछ समय से बीमार थे और सुबह 7 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। गौरतलब है कि बुखारी इसी साल नैशनल कॉन्फ्रेंस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
read more at Times Now नवभारत


