Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SC ने बिहार सरकार के तांती-तंतवा को अनुसूचित जाति में शामिल करने के फैसले को किया रद्द

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 17 July, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की 2015 की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया है जिसके तहत उसने अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 'तांती-तंतवा' जाति को हटाकर अनुसूचित जातियों की सूची में 'पान/सावासी' जाति के साथ मिला दिया था। बकौल कोर्ट, संविधान के अनुच्छेद-341 के तहत राज्य सरकार के पास अनुसूचित जातियों की सूची में छेड़छाड़ करने का अधिकार नहीं है।