Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार बदल रही संपत्ति रजिस्ट्री से जुड़े नियम, विवादित ज़मीनों की नहीं होगी रजिस्ट्री

short by खुशी / on Wednesday, 11 March, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में संपत्ति के रजिस्ट्रेशन अधिनियम व नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई है। यूपी सरकार के अनुसार, इसके तहत बिना खतौनी और स्वामित्व जांच के ज़मीन की रजिस्ट्री नहीं होगी। मालिकाना हक के पक्के सबूत होने पर ही ज़मीन की रजिस्ट्री होगी और फर्ज़ी-विवादित ज़मीनों की रजिस्ट्री पर तुरंत रोक लगेगी।