यूट्यूबर अजीत भारती ने दावा किया- राम मंदिर को हटा देंगे राहुल गांधी; केस दर्ज
यूट्यूबर अजीत भारती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर 'हिंदू विरोधी' कहने के आरोप में बेंगलुरु में एक वकील ने केस दर्ज कराई है। वकील ने आरोप लगाया है कि अजीत ने राहुल गांधी को लेकर झूठा दावा किया है कि राहुल अयोध्या में 'राम मंदिर' को हटाकर 'बाबरी मस्जिद' बनाने की बात कह रहे हैं।


