चंद्रयान 3 की उपलब्धि के लिए 'वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड' से सम्मानित किए गए इसरो चीफ
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ को चंद्रयान 3 की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए इंटरनैशनल एयरोनॉटिकल फेडरेशन (आईएएफ) के प्रतिष्ठित अवॉर्ड 'वर्ल्ड स्पेस अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इसरो ने कहा, "यह सम्मान अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के योगदान को रेखांकित करता है। मिलान (इटली) में इसका जश्न मनाया जा रहा है।"
read more at भाषा


