Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गूगल ला रहा एंड्रॉयड में डेस्कटॉप मोड, कंप्यूटर की तरह कर सकेंगे उपयोग

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Saturday, 3 May, 2025
गूगल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में नया डेस्कटॉप मोड जोड़ने की तैयारी कर रहा है। भविष्य में यूज़र्स अपने स्मार्टफोन को मॉनिटर में प्लग करके लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर की तरह उपयोग कर सकेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, यह सैमसंग के DeX फीचर जैसा दिखता है जो विंडो वाले अनुभव के लिए गैलेक्सी स्मार्टफोन को मॉनिटर से जोड़ने की सुविधा देता है।