आतंकी हाफिज़ सईद के करीबी मुफ्ती हबीबुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने की हत्या: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज़ सईद के करीबी मुफ्ती हबीबुल्लाह हक्कानी की पाकिस्तान के दीर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, बंदूकधारियों ने हबीबुल्लाह के घर में घुसकर गोलीबारी की और उसे मारने के बाद इलाके से भाग गए। हाफिज़ सईद मुंबई में 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है।
read more at Republic World


