खिलौने वाली कार पर एमपी में निकाली गई तोते की बारात, मैना से कराई गई शादी
करेली (मध्य प्रदेश) में पिपरिया नामक गांव में बारात लेकर गए एक तोते की शादी मैना से कराई गई जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पिपरिया निवासी राम स्वरूप परिहार ने मैना पाला था और उन्होंने बादल लाल विश्वकर्मा के तोते से उसकी शादी तय की। इसके बाद खिलौने वाली कार पर पिंजरे में तोता रखकर उसकी बारात निकाली गई।
read more at News18 हिंदी


