तमिलनाडु में 4 बार के सांसद रहे एम सेल्वराज का 67 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेता और नागापट्टिनम लोकसभा क्षेत्र से सांसद एम सेल्वराज का 67 वर्ष की उम्र में सोमवार को चेन्नई (तमिलनाडु) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सेल्वराज का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और उनका कुछ महीनों से इलाज चल रहा था। गौरतलब है, सेल्वराज नागापट्टिनम सीट से 4 बार सांसद बने थे।
read more at Republic World


