Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को वन घोटाला मामले में किया गिरफ्तार

short by शिव / on Monday, 15 January, 2024
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित वन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि धर्मसोत, एक अन्य मंत्री और कुछ अन्य अधिकारियों पर राज्य वन विभाग में पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने और ट्रांसफर/पोस्टिंग करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।