Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने बैंक से दिनदहाड़े की ₹3.50 लाख से अधिक की लूट

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 5 October, 2023
पूर्वी चंपारण (बिहार) में बाइक से आए 8 बदमाशों ने बंधन बैंक की एक शाखा से बंदूक की नोक पर ₹3.50 लाख से अधिक की लूट की है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बैंक मैनेजर के मुताबिक, बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में अकाउंट खुलवाने की बात कहकर बैंक में घुसे थे।