अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बीजेपी ने विजय रूपाणी का 'भोग' लगाया: गुजरात कांग्रेस
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने मुख्यमंत्री के पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे पर कहा, "बीजेपी ने अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए रूपाणी का भोग लगाया है।" उन्होंने आगे कहा, "गुजरात सरकार को दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है...राज्य सरकार कोविड-19 प्रबंधन में विफल रही...प्रदेश में लाखों युवा बेरोज़गार हैं और किसान खुदकुशी कर रहे हैं।"


