Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर में आज फ्रांसीसी राष्ट्रपति की अगवानी के दौरान क्या रहेगा पीएम मोदी का शेड्यूल?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 25 January, 2024
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज (गुरुवार) जयपुर पहुंचेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी अगवानी करेंगे। दोनों नेता आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल व अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जाएंगे और रोड शो भी करेंगे। इसके बाद दोनों नेता रामबाग पैलेस होटल पहुचेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।