Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भवानीपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए सीएम ममता ने दाखिल किया अपना नामांकन

short by shashank mishra / on Friday, 10 September 2021
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दरअसल, विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय के इस्तीफे के चलते यह सीट खाली हुई थी। अब यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीपीआई (एम) के प्रत्याशी श्रीजीब विश्वास और बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल से सामना होगा।