क्या हैं 'डिजिटल थकान' दूर करने के उपाय?
लगातार स्क्रीन देखने से मेंटल एनर्जी घटने को डिजिटल थकान कहते हैं। इससे बचना हो तो कम्प्यूटर से ब्रेक लेकर फोन न चलाएं, लैपटॉप/मॉनिटर/फोन का फॉन्ट साइज़ बढ़ाएं और सोने से 2-3 घंटे पहले स्क्रीन न देखें। इसके लिए 20-20-20 रूल (20-20 मिनट में कम्प्यूटर से नज़र हटाकर 20-फीट दूर किसी चीज़ को 20-सेकेंड तक देखना) अपना सकते हैं।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


