बिहार में ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर रेलकर्मियों ने महिला को पहुंचाया अस्पताल, कराई डिलीवरी
बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर रेलकर्मियों ने उसे रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी सफल डिलीवरी कराई गई। बकौल रिपोर्ट्स, महिला अपने परिजन संग भुवनेश्वर से सीतामढ़ी जा रही थी व बेटे को जन्म देने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों खतरे से बाहर हैं।
read more at X


