Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गजनी और ब्रिटिश शासकों ने लूटा था सोना व चांदी से भरा कांगड़ा किले का गुप्त खज़ाना

short by सुनील गुप्ता / on Wednesday, 16 October, 2024
भारत के पुराने किलों में शामिल हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा किला धौलाधार के खूबसूरत नज़ारे के लिए जाना जाता है। भारतीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, किले के आसपास सोना, चांदी, मोती समेत अन्य कीमती खज़ानों से भरे 21 गुप्त कुएं थे। गजनी के महमूद (शासक) ने 1009 ईस्वी में किले पर हमला कर 8 कुओं का खज़ाना लूट लिया था।