चाहती हूं कि वह आएं: आरती की शादी में गोविंदा के आने के सवाल पर कृष्णा अभिषेक की पत्नी
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और ऐक्ट्रेस आरती सिंह की शादी में उनके मामा गोविंदा के आने के सवाल पर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने कहा है, "मैं चाहती हूं कि वह (गोविंदा) ज़रूर आएं।" उन्होंने कहा, "यह कृष्णा की शादी नहीं है। वह भले ही हमसे गुस्सा होंगे लेकिन आरती से नहीं...वह आरती पर अपना गुस्सा ना निकालें।"
read more at हिंदुस्तान


