आईएएस अधिकारी शरण ने दिखाई अपनी 10वीं की मार्कशीट, थर्ड डिवीज़न के साथ पास की थी परीक्षा
2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपनी 10वीं की मार्कशीट की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड की यह परीक्षा 314/700 अंकों (थर्ड डिवीज़न) के साथ 1996 में पास की थी। एक ट्विटर यूज़र ने इसे 'प्रेरणादायक' बताया और एक ने कमेंट किया, "सर डिग्री तो सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा है और कुछ नहीं।"
read more at Twitter


