मेरे फैन्स बनने के कारण 'शार्क टैंक' पर वापस आने की इच्छा नहीं थी, आम जीवन चाहिए: पीयूष बंसल
लेंसकार्ट के को-फाउंडर व शो 'शार्क टैंक इंडिया' के जज पीयूष बंसल ने कहा है, "(मेरे) बहुत फैन्स बनने के कारण इस (शो) पर दोबारा आने का इच्छुक नहीं था।" उन्होंने कहा, "मुझे ऐसी ज़िंदगी नहीं चाहिए। मुझे अपने और अपने बेटे के लिए आम जीवन चाहिए।" उन्होंने कहा, "हालांकि, लोगों की आंखों की चमक के कारण मैं मान गया।"


