Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीएमसी से धोखा मिला, बीजेपी में लौटूंगा: टिकट कटने के बाद पार्टी सांसद अर्जुन सिंह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 14 March, 2024
बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) से टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह ने टिकट कटने के बाद कहा है कि वह बीजेपी में लौट जाएंगे। सिंह ने कहा, "जब टीएमसी में शामिल हुआ था तो मुझे बैरकपुर से टिकट देने का वादा किया गया था लेकिन पार्टी ने मुझे धोखा दिया।" टीएमसी ने बैरकपुर से मंत्री पार्थ भौमिक को उम्मीदवार बनाया है।