Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एफडीए ने कोविड-19 के लिए दुनिया के पहले सांस परीक्षण के आपात इस्तेमाल को मंज़ूरी दी

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Saturday, 16 April 2022
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोविड-19 के लिए दुनिया के पहले सांस परीक्षण 'इंस्पेक्टआईआर' कोविड-19 ब्रेथलाइज़र को आपात इस्तेमाल की मंज़ूरी दी है। इस टेस्ट के ज़रिए सार्स-कोव-2 से संक्रमित सांस के नमूनों में केमिकल कंपाउन्ड्स का पता लगाया जाता है। बकौल एफडीए, इसकी मदद से टेस्टिंग क्षमता में प्रति माह 64,000 नमूनों की वृद्धि की अपेक्षा है।