यूपी में 2 साल बाद हुआ ओबीसी आयोग का गठन, पूर्व सांसद राजेश वर्मा बनाए गए अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश में करीब 2 साल बाद पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का गठन कर दिया गया है। सीतापुर से बीजेपी के पूर्व सांसद राजेश वर्मा को इसका अध्यक्ष व सोहनलाल श्रीमाली और सूर्य प्रकाश पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 24 लोगों को इस आयोग का सदस्य नामित किया गया है और सभी का कार्यकाल 1 वर्ष का होगा।
read more at ABP न्यूज़


