यात्री ने स्पाइसजेट की महिला क्रू मेंबर से की बदसलूकी, सह-यात्री समेत फ्लाइट से उतारा गया
स्पाइसजेट ने सोमवार को बताया कि दिल्ली-हैदराबाद फ्लाइट में केबिन क्रू की महिला सदस्य से बदसलूकी करने पर दिल्ली में एक यात्री को उसके सह-यात्री समेत विमान से उतारकर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। 'एएनआई' द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पुरुष यात्री द्वारा महिला क्रू मेंबर से कथित बदसलूकी करने के बाद क्रू और यात्रियों में बहस होते दिखा।
read more at abp न्यूज़


