तू चाचा बन गया और तू मामा: पैपराज़ी द्वारा 'डैड-टू-बी' कहे जाने पर रणबीर कपूर
ऐक्टर रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पैपराज़ी द्वारा 'डैड-टू-बी' (पिता बनने वाले) कहे जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पैपराज़ी द्वारा शुभकामनाएं देने पर रणबीर उनसे कहते हैं, "तू चाचा बन गया...तू मामा बन गया।" गौरतलब है, रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने जून में अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी।
read more at Hindustan Times


