प्रज्ञान रोवर को अपना काम पूरा करने के बाद स्लीप मोड में डाला गया, पेलोड किए गए बंद: इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है और अब उसे सुरक्षित रूप से पार्क कर स्लीप मोड में डाल दिया गया है। बकौल इसरो, प्रज्ञान रोवर पर मौजूद अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एपीएक्सएस) और लेज़र-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) पेलोड्स को बंद कर दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


