समझौता नहीं करना चाहती हूं: 54 साल की उम्र में सिंगल रहने को लेकर मनीषा कोइराला
54-वर्षीय अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने सिंगल रहने को लेकर कहा है, "मैं समझौता नहीं करना चाहती, जैसा जीवन जी रही हूं...अगर पार्टनर उसे और बेहतर करे तो रिलेशनशिप में आने को तैयार हूं।" उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और बदलना नहीं चाहती।" उन्होंने नेपाली बिज़नेसममैन सम्राट दहल से 2010 में शादी की थी और 2012 में वे अलग हुए।


