Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वॉट्सऐप मेसेज में दावा- बेरोज़गार युवाओं को हर माह ₹6,000 भत्ता दे रही सरकार; निकला फर्ज़ी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 21 February, 2023
एक वॉट्सऐप मेसेज वायरल हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री बेरोज़गार भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोज़गार युवाओं को हर महीने ₹6,000 का भत्ता दे रही है। केंद्र सरकार के @PIBFactCheck ट्विटर हैंडल ने कहा, "यह मेसेज फर्ज़ी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही। कृपया ऐसे मेसेज फॉरवर्ड न करें।"